Bilateral Talks Between Modi and Macron: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भारत यात्रा पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) का स्वागत करते हुए कहा है कि भारत आपका और दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतजार कर रहा है। मोदी ने मंगलवार को मैक्रो के साथ मुंबई में द्विपक्षीय वार्ता से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में भरोसा जताया कि उनकी बातचीत से अलग-अलग क्षेत्र में सहयोग और मजबूत होगा तथा इससे दुनिया भर में प्रगति की उम्मीद जगेगी। उल्लेखनीय है कि मैक्रो तीन दिन की यात्रा पर सोमवार रात मुंबई पहुंचे थे। आज उनकी मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक है। बाद में मैक्रो राजधानी दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence Conference) सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
मोदी ने अपने पोस्ट में कहा,"भारत में आपका स्वागत है , भारत आपके आने और हमारे आपसी रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतज़ार कर रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी बातचीत से अलग-अलग सेक्टर में सहयोग और मज़बूत होगा और दुनिया भर में तरक्की होगी। मुंबई में और बाद में दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त। इमैनुएल मैक्रों। इससे पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने भारत के लिए रवाना होने के बाद कहा था कि वह भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए भारत जा रहे हैं।
उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, 'भारत के रास्ते में! हमारी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और आगे ले जाने के लिए मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन।मेरे साथ हैं: बिज़नेस लीडर्स और इकोनॉमिक, इंडस्ट्रियल, कल्चरल और डिजिटल प्लेयर्स जो भारत और फ्रांस के बीच रिश्तों को असली और ठोस ज़िंदगी देते हैं। हम सब मिलकर अपने सहयोग को और भी आगे बढ़ाएंगे। कल मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त। नरेंद्र मोदी।"
मोदी और मैक्रो के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद कई क्षेत्रों में समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 17 , 2026, 12:36 PM