प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बिहार को 210 करोड़ की केंद्रीय सहायता राशि जारी करने की मिली स्वीकृति

Tue, Feb 10 , 2026, 03:29 PM

Source : Uni India

पटना: केन्द्र सरकार (The Central Government) ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana) के अंतर्गत बिहार राज्य को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 210 करोड़ रूपये की केंद्रीय सहायता राशि जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि बिहार राज्य को अनुदान सहायता के रूप में दी गई है, जो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत केंद्रीय सहायता के रूप में जारी की गई है। यह भुगतान वर्ष 2023-24 के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों से संबंधित है। इस चरण के लिए कुल केंद्रीय हिस्सेदारी (total central share) 987.875 करोड़ निर्धारित है, जिसमें से अब तक 383.75 करोड़ जारी किए जा चुके थे।

वर्तमान में जारी 210 करोड़ के बाद केंद्रीय हिस्से की शेष राशि 394.125 करोड़ रहेगी। इस किस्त के अंतर्गत राज्य अंश 165.53 करोड़ निर्धारित है। बिहार सरकार को इस केंद्रीय सहायता राशि के साथ-साथ संबंधित राज्यांश को बिहार ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी , ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार को 30 दिनों के भीतर स्थानांतरित करना है। यह सहायता राशि राज्य में ग्रामीण सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ करने, ग्रामीण संपर्क बढ़ाने तथा विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups