नयी दिल्ली: लोकसभा से निलंबित कांग्रेस (Congress members suspended) के आठों सदस्यों ने बुधवार को संसद भवन के मकर द्वार (Makar Gate of Parliament House) के बाहर प्रदर्शन किया और अपने निलंबन को गलत बताते हुए इसके विरोध में नारेबाजी की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही (Lok Sabha proceedings) स्थगित होने के बाद विरोध कर रहे अपनी पार्टी की सांसदों के साथ उनके विरोध प्रदर्शन में खड़ी हो गई। इस दौरान लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण स्थगित होने के बाद बाहर आ रहे कांग्रेस के अन्य कई सांसद भी विरोध प्रदर्शन कर रहे अपने साथी सांसदों के साथ खड़े हो गए।
गौरतलब है कि मंगलवार को आसन की तरफ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के इन सभी सदस्यों को बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया था। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को ही संसद परिसर में अपने निलंबित सहयोगियों के साथ उनका समर्थन करते हुए उनके निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन किया था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 04 , 2026, 01:31 PM