Korba Murder : कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र (Urga police station area) अंतर्गत सन्डैल नाला के नीचे एक दिल दहला देने वाली घटना आज सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने युवती का गला चाकू से रेत (Throat slit with a knife) दिया और उसे मृत समझकर खुद के गले पर भी वार कर लिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक और युवती घर से भागकर मंगलवार को बाइक से बिलासपुर से कोरबा पहुंचे थे। घटना सन्डैल नाला के नीचे घटित हुई, जहां दोनों खून से लथपथ हालत में पड़े मिले।
घायल युवती ने साहस दिखाते हुए किसी तरह 112 डायल कर मदद मांगी और वीडियो कॉल के माध्यम से अपने परिजनों को लोकेशन भेजी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।
घायल युवती की पहचान निशा उर्फ प्रतीक्षा (22 वर्ष), पिता शिव कुमार, निवासी कश्यप कॉलोनी, बिलासपुर के रूप में हुई है। वहीं मृतक युवक की पहचान शुभम नायडू (28 वर्ष), निवासी बिलासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक शादीशुदा था। प्रारंभिक जांच में मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, युवक और युवती कल रात से लापता थे। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। युवती के परिजन कोरबा पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं, वहीं मृतक युवक के परिजनों को भी पुलिस द्वारा सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 04 , 2026, 12:28 PM