रांची। झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवर वर्द्धमान कम्पाउंड स्थित धोबी घाट के पास मामूली कहासुनी में हुई मारपीट से एक बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 31 जनवरी की रात की है। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मधेश्वर सिंह रात में टहलने के लिए अपने मोहल्ले में निकले थे। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले मुन्ना कच्छप के पुत्र अमन कच्छप (Munna Kachhap) और अनिकेत कच्छप (Aniket Kachhap) से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
आरोप है कि अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप ने मधेश्वर सिंह (Madheshwar Singh) के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनके पिता मुन्ना कच्छप भी अपने बेटों के साथ मिलकर मारपीट में शामिल हो गया। तीनों आरोपियों की पिटाई से मधेश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही अचेत होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। रांची के सिटी डीएसपी केवी रमन ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल छापामारी दल का गठन किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अमन कच्छप उर्फ अमन उरांव, अनिकेत कच्छप और मुन्ना कच्छप को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी लोवर वर्द्धमान कम्पाउंड, झीपा कोचा टोला, थाना लालपुर के निवासी हैं।
इस संबंध में लालपुर थाना में कांड संख्या 21/26, दिनांक 01.02.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराओं 127(2), 308(4), 115(2), 351(2), 117(2), 109, 103(1) एवं 3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में गिरफ्तार आरोपियों के अलावा मुन्ना कच्छप की पत्नी को भी अभियुक्त बनाया गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 02 , 2026, 08:10 PM