Aaj Ka Rashifal(29-01-2026): शुक्र व मंगल आपको प्रेम में अधिक समय देंगे, लेकिन करियर भी उतना ही महत्वपूर्ण है; जानिए आज का राशिफल!

Thu, Jan 29 , 2026, 07:45 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Astrology: आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान. मन का होना भी अच्छा, मन का न होना भी अच्छा. शुक्र व मंगल आपको प्रेम में अधिक समय दें, लेकिन करियर भी उतना ही महत्वपूर्ण है.

मेष 
मन का होना भी अच्छा, मन का न होना भी अच्छा. यदि अब तक मनमाफिक कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान न हों, अब समय बेहतर आ गया है. युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें. हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्रेम में अधिक समय दें, लेकिन करियर भी उतना ही महत्वपूर्ण है. दिवस मंगलमय है. 

वृष 
आज का दिन सफलताओं से भरे रहने की संभावना है. अत्यधिक भागदौड़ से बचें. ध्यान व योग लाभकारी रहेगा. किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें. शुक्र प्रेम संबंधों में मधुरता देगा. जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने में लगे रहेंगे. 

मिथुन 
आज का दिन छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा. करियर को लेकर मन प्रसन्न रहेगा. रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण हो सकता है. पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन युवा वर्ग भावनाओं में बहने से बचें.

कर्क 
मित्रों के साथ कहीं दूर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है. जॉब में लगातार प्रयासों के बावजूद अपेक्षित सफलता न मिलने से मन विचलित रह सकता है. रियल एस्टेट या शेयर बाजार में निवेश भविष्य में लाभ देगा. लव लाइफ में तनाव संभव है, विश्वास बनाए रखें.

सिंह 
आप भाग्यशाली हैं. जिस कार्य में हाथ डालते हैं, उसमें सफलता मिलने लगती है. कन्या या तुला राशि के मित्र से सहयोग प्राप्त होगा. लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं. ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें.

कन्या 
आज अत्यधिक व्यस्तता रहेगी. पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे. आपकी वाणी व व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा. आकस्मिक धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. छात्र वर्ग सफल रहेगा. जॉब में उच्चाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा.

तुला 
व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट लाभ देंगे. जॉब से जुड़ा तनाव कम होगा. घूमने-फिरने का दिन है. लव लाइफ आकर्षक व सुखद रहेगी. यात्रा मन को प्रसन्न रखेगी. खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है.

वृश्चिक 
मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन संभव है. मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. जॉब को लेकर चली आ रही चिंताओं का समाधान होगा. लव लाइफ बेहतर रहेगी.

धनु 
अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. वित्तीय असंतुलन से थोड़ी परेशानी रहेगी. बिजनेस सामान्य रहेगा. त्वचा से संबंधित समस्या हो सकती है. ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा.

मकर 
घर का धार्मिक व आध्यात्मिक वातावरण बेहतर होगा. आप ऊर्जावान हैं और सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे. अंतरात्मा की आवाज के विरुद्ध कार्य न करें.

कुम्भ 
व्यवसाय में कार्यों की अधिकता से तनाव रह सकता है. जॉब में घर से काम करने पर प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे. लव लाइफ में आज भरपूर समय देंगे.

मीन 
व्यावसायिक गतिविधियां अब सकारात्मक दिशा में जाएंगी. लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है. जॉब में कार्य पद्धति सुधारने से सहयोगियों का साथ मिलेगा.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups