T20 World Cup : टी-20 विश्व कप में दिलप्रीत बाजवा होंगे कनाडा टीम के कप्तान!

Thu, Jan 15 , 2026, 07:55 PM

Source : Uni India

ओटावा। भारत और श्रीलंका में होने वाले 2026 टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) में दिलप्रीत बाजवा कनाडा की 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे। अंतरराष्ट्रीय टी-20 में बाजवा ने 133.22 के स्ट्राइक रेट से चार अर्धशतक बनाये हैं। अक्तूबर में कनाडा के सुपर 60 टी-10 टूर्नामेंट में उन्होंने 18 गेंदों में 57 और 22 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेली थी। बाजवा ने अभी तक नौ एकदिवसीय और 17 टी-20 मैच खेले हैं। टीम में ओपनर युवराज सामरा भी एक बड़े हिटर हैं और उन्होंने 15 टी-20 पारी में 160.72 के स्ट्राइक रेट से 27 छक्के लगाए हैं। 

पूर्व कप्तान साद बिन जफर, कलीम सना, डिलन हेलिगर, निकोलस कीरटॉ और नवनीत धालीवाल जैसे जाने-माने चेहरे भी टीम में शामिल हैं। विश्वकप में कनाडा को ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और अमेरिका के साथ रखा गया है। उनके सभी ग्रुप मैच भारत में हैं और पहले मैच में उनका सामना नौ फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में होगा। 2024 के बाद कनाडा की टीम दूसरी बार टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने जा रही है। पिछली बार उन्होंने आयरलैंड को ग्रुप स्टेज में हराया था। अमेरिका का रीजनल फाइनल जीतने के बाद कनाडा ने इस बार विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया था।

टी-20 विश्व कप के लिए कनाडा की टीम इस प्रकार है:-
दिलप्रीत बाजवा (Captain), अजयवीर हुंडल, अंश पटेल, डिलन हेलिगर, हर्ष ठाकर, जसकरनदीप बुट्टर, कलीम सना, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस कीरटॉ, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा और युवराज सामरा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups