Civic Body Elections : पलामू रेंज में निकाय चुनाव और त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित!

Tue, Apr 07 , 2026, 09:44 PM

Source : Uni India

रांची।  झारखंड के पलामू रेंज में नगर निकाय चुनाव (Civic Body Elections) और विभिन्न त्योहारों (festivals) के शांतिपूर्ण आयोजन के बाद पुलिस प्रशासन के कई अधिकारियों को सम्मानित किया गया। पलामू के जोनल आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने आज प्रशस्ति पत्र देकर अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। सम्मानित किए गए अधिकारियों में पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल, पलामू एसपी रीष्मा रमेशन, गढ़वा एसपी अमन कुमार और लातेहार एसपी कुमार गौरव शामिल हैं। इसके अलावा डीएसपी राजीव रंजन, राजेश कुमार समेत गढ़वा और लातेहार के अन्य डीएसपी को भी सम्मानित किया गया।

ज्ञातव्य हो कि पूरे झारखंड में सबसे अधिक नगर निकाय चुनाव पलामू रेंज (Civic Body Elections Palamu Range) में हुए, जहां पांच अलग-अलग सीटों पर मतदान कराया गया। यह इलाका पहले से ही संवेदनशील और नक्सल प्रभावित रहा है, खासकर हरिहरगंज, छतरपुर और विश्रामपुर जैसे क्षेत्रों में चुनाव कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती माना जाता रहा है। इसके बावजूद तीनों जिलों में पूरी तरह हिंसा मुक्त चुनाव संपन्न हुआ। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में इससे पहले लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी नक्सल हिंसा से मुक्त कराए गए थे, और इस बार भी निकाय चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

इसके अलावा रामनवमी और सरहुल जैसे प्रमुख पर्वों को लेकर पलामू, गढ़वा और लातेहार में हाई अलर्ट जारी किया गया था। सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बीच सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। जोनल आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी अधिकारियों ने बेहतर समन्वय और नेतृत्व का परिचय दिया, जिससे चुनाव और त्योहार दोनों ही पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। यह सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से दिया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups