Sonali Bendre's Birthday : 51 वर्ष की हुयी सोनाली बेंद्रे! बिना किसी गॉडफादर के की फ़िल्मी करियर की शुरुआत 

Thu, Jan 01 , 2026, 02:48 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) आज 51 साल की हो गयीं। एक जनवरी 1975 को मुंबई में जन्मीं सोनाली बेंद्रे का फिल्म इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं था। सोनाली ने फिल्मी दुनिया में आने का फैसला लिया तो उनके पास किसी तरह का सपोर्ट नहीं था। सोनाली बेंद्रे ने मुंबई के रामनारायण लोहिया कॉलेज (Ramnarayan Lohia College) से अपनी पढ़ाई की है। कॉलेज के दिनों में वे पढ़ाई में अच्छी थीं और हमेशा एक्टिविटी में हिस्सा लेती थीं। आत्मविश्वास ने ही उन्हें मॉडलिंग की ओर बढ़ाया।

 बिना किसी गॉडफादर के उन्होंने विज्ञापनों से शुरुआत की। उनका 'निरमा’ का विज्ञापन खूब लोकप्रिय हुआ। सोनाली ने बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1994 में रिलीज फिल्म आग (Aag) से की। इस फिल्म में उनके अपोजिट गोविन्दा थे। फिल्म टिकट खिड़की पर बुरी तरह से नकार दी गयी। उनको इस फिल्म के लिये फिल्म फेयर द्वारा न्यू फेस अवार्ड दिया गया। सोनाली बेंद्रे वर्ष 1995 में मणिरत्नम की फिल्म 'बॉम्बे के गाने 'हम्मा हम्मा’ में नजर आईं थीं। इस गाने को ए. आर रहमान ने गाया था। इस गाने में अपने डांस मूव्स के कारण सोनाली चर्चा में आ गईं, दर्शक उनके दीवाने हो गए। सोनाली के करियर के लिए यह गाना स्पेशल साबित हुआ।

वर्ष 1996 में रिलीज फिल्म 'दिलजले' उनके करियर की पहली सुपरहिट साबित हुयी। सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की उन गिनी चुनीं अभिनेत्रियों में शमिल हैं जिन्होंने खान त्रिमूर्ति के साथ काम किया है। शाहरुख खान के साथ सोनाली ने 'इंग्लिश बाबू देशी मेम', सलमान खान के साथ 'हम साथ साथ हैं' और आमिर खान के साथ 'सरफरोश' में काम किया है। सोनाली बेंद्रे ने 2002 में फिल्म निर्माता गोल्डी बहल से शादी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उन्होंने वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म 'वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई' से कम बैक किया। 

वर्ष 2018 में सोनाली को कैंसर होने का पता चला। इस बीमारी ने उनकी जिंदगी बदल दी, पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। लंबे इलाज और संघर्ष के बाद, 2021 में सोनाली कैंसर से पूरी तरह ठीक हो गईं। वर्ष 2022 में सोनाली, वेब सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' में वह नजर आईं, जिसके लिए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड नॉमिनेशन भी मिला। सोनाली बेंद्रे ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। सोनाली टीवी शो में बतौर जज शामिल हो चुकी हैं. वह 'इंडियन आइडल', 'इंडियाज गॉट टैलेंट' जैसे शो में जज के तौर पर काम कर चुकी हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups