Pm Modi : मोदी ने दी असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि

Sun, Dec 21 , 2025, 03:35 PM

Source : Uni India

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ऐतिहासिक असम आंदोलन (Assam Movement) के 855 शहीदों (855 martyrs) को गुवाहाटी (Guwahati) के बोरागांव इलाके में हाल ही में असम सरकार द्वारा खोले गये स्वाहिद स्मारक पर रविवार को श्रद्धांजलि दी।
श्री मोदी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और असम मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के साथ स्वाहिद स्मारक पहुंचे और असम आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
असम आंदोलन के 855 शहीदों की याद में बनाया गया स्वाहिद स्मारक (शहीदों का स्तंभ) एक 55 मीटर ऊंची मूर्ति और एक अंडरग्राउंड रोल ऑफ ऑनर है। इसमें एक लाइब्रेरी एवं पुरालेख सभागार है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस साल 10 दिसंबर को स्वाहिद दिवस के मौके पर गुवाहाटी के बोरागांव में स्वाहिद स्मारक का उद्घाटन किया। असम हर साल 10 दिसंबर को स्वाहिद दिवस मनाता है। स्वाहिद स्मारक के डिज़ाइन में पारंपरिक असमिया वास्तुकला और इमारत बनाने की पर्यावरण-हितैषी तकनीक शामिल है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups