धुरंधर’ का धमाका: बॉक्स ऑफिस पर 460 करोड़ की बंपर कमाई

Fri, Dec 19 , 2025, 03:36 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Bollywood star Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Film Dhurandhar) ने भारतीय बाजार में दो सप्ताह में 460 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल (Akshay Khanna, Sanjay Dutt, R. Madhavan and Arjun Rampal) की भी अहम भूमिका हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है, और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से बनी फिल्म 'धुरंधर' भारत में करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।फिल्म 'धुरंधर' को क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।इस फिल्म में रणबीर सिंह और अक्षय खन्ना के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही हैं।
फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है।फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'धुरंधर' ने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 207. 25 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म ' धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।फिल्म ' धुरंधर' ने दूसरे सप्ताह में 253 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इस तरह 14 दिनों में ही स्पाई थ्रिलर धुरंधर ने भारत में 460 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
प्रेम

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups