लालू यादव की आंख का ऑपरेशन सफल, डॉक्टरों ने दी जानकारी

Sat, Dec 20 , 2025, 03:13 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) (Rashtriya Janata Dal (RJD) के अध्यक्ष और बिहार (Chairman and Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Former Chief Minister Lalu Prasad Yadav) की यहां एक निजी अस्पताल में मोतियाबिंद (Cataracts) की सफल सर्जरी (Surgery) हुयी।
राजद की सांसद और श्री लालू प्रसाद (Lalu Prasad ) की बेटी मीसा भारती (Daughter Misa Bharti) ने आज इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर कहा ''ईश्वर की कृपा से मेरे पिताजी की मोतियाबिंद की सर्जरी सेंटर फॉर साइट में डॉ. महिपाल सचदेव के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुयी। सहयोग देने वाले चिकित्सकों व स्टाफ का हृदय से आभार। आप सभी शुभचिंतकों से उनके शीघ्र स्वस्थ होने हेतु प्रार्थनाओं एवं आशीर्वाद की कामना करती हूँ।''
सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ़ आई हॉस्पिटल्स के चेयरमैन और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. महिपाल सिंह सचदेव ने कहा कि श्री यादव का मोतियाबिंद और रेटिना की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरा हो गया है और उम्मीद है वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। सर्जरी के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups