भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal capital) आज से 'मेट्रो' सिटी (Metro' City) हो जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Chief Minister Dr. Mohan Yadav and Union Minister Manohar Lal Khattar) आज दोपहर मेट्रो की ऑरेंज लाइन (Orange Line) को हरी झंडी (Green flag) दिखाएंगे। मुख्य समारोह स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर (Kushabhau Thakre International Convention Center) में आयोजित होगा।
इसके बाद शाम पांच बजे मुख्यमंत्री डॉ यादव (Chief Minister Dr. Yadav) और अन्य जनप्रतिनिधि मेट्रो के सफर का अनुभव लेंगे।
भोपाल मेट्रो का कल से सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक संचालन होगा। फिलहाल ये मेट्रो सात किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसमें आठ एलिवेटेड स्टेशन बनाए गए हैं। फिलहाल मेट्रो का संचालन भोपाल एम्स से सुभाष नगर तक की दूरी के बीच किया गया है।
मेट्रो की इस सुविधा का सबसे ज्यादा लाभ रानी कमलापति स्टेशन पर उतर कर वहां से एम्स तक जाने वाले लोगों को होगा। इससे यात्रा समय में कमी, सड़क के ट्रैफिक से निजात और आम जनता के लिए अत्यंत सुविधा हो सकेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Dec 20 , 2025, 11:08 AM