Dhurandhar Box Office : ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई 350 करोड़ के पार

Mon, Dec 15 , 2025, 12:21 PM

Source : Uni India

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' (Film-Dhurandhar) ने भारतीय बाजार में 350 करोड़ रूपये (350 crore rupees) से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल (Ranveer Singh Akshay Khanna, Sanjay Dutt, R. Madhavan and Arjun Rampal.) की भी अहम भूमिका हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है, और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से बनी फिल्म 'धुरंधर' भारत में करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।फिल्म 'धुरंधर' को क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'धुरंधर' ने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 207. 25 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म ' धुरंधर' दूसरे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म 'धुरंधर' ने आठवें दिन 32. 5 करोड़ रुपये और नवें दिन 53 करोड़ का कारोबार किया।
सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'धुरंधर' ने दसवें दिन 59 करोड़ का कारोबार किया है।इस तरह फिल्म 'धुरंधर' ने भारतीय बाजार में दस दिनों में 350 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups