Modi congratulates nation: मोदी राष्ट्रमंडल की मेजबानी पर देशवासियों और खेल जगह को दी बधाई

Wed, Nov 26 , 2025, 09:49 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अहमदाबाद को राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) 2030 का मेजबान शहर घोषित किये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए देशवासियों और खेल जगह के लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने आज शाम देश में जश्न मनाया, सोशल मीडिया मंच पर पर पोस्ट में लिख, "बहुत खुशी है कि भारत ने शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी की बोली जीत ली है! भारत के लोगों और खेल इकोसिस्टम को बधाई। यह हमारा सामूहिक कमिटमेंट और खेल भावना है जिसने भारत को ग्लोबल स्पोर्टिंग मैप (global sporting map) पर मजबूती से जगह दिलाई है।" उन्होंने कहा, "वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ, हम इन ऐतिहासिक खेलों को बड़े उत्साह के साथ मनाने के लिए उत्सुक हैं। ट्वीट में कहा गया, "हम दुनिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।"

उल्लेखनीय है कि आज शाम राष्ट्रमंडल खेलों ( CGF) की ओर जारी अधिकारिक बयान में गुजरात के अहमदाबाद को 2030 में होने वाले इस खेलों की मेजबानी की घोषण की गई। सीजीएफ की ओर जारी अधिकारिक बयान में कहा गया, "भारत ने 2030 गेम्स के लिए एक जबरदस्त विजन पेश किया, जो गुजरात के शहर अहमदाबाद में केंद्रित होगा, जो ग्लासगो 2026 द्वारा रखी गई नींव पर बनेगा, जिससे भारत शानदार तरीके से शताब्दी मना सकेगा। 74 सदस्य देशों और क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट जनरल असेंबली में भारत की बोली को मंजूरी दे दी है।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups