Tiger Attacks Farmer : पीलीभीत में गन्ना छील रहे किसान पर बाघ का हमला, ग्रामीणों के शोर से भागा!

Wed, Apr 01 , 2026, 08:13 PM

Source : Uni India

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के हजारा थाना क्षेत्र (Hazara police station area) में गन्ने की छिलाई कर रहे एक किसान पर बाघ ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि मौरनिया गांधी नगर निवासी भरत (37) बुधवार को संपूर्णानगर क्षेत्र में पदम सिंह (Padam Singh) के खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे थे, जो बफर जोन से सटा हुआ है। दोपहर करीब एक बजे खेत में छिपे बाघ ने अचानक पीछे से उन पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान किसान (farmer) के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, जिससे बाघ घायल किसान को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। थाना प्रभारी हजारा शरद यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल किसान को भरतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया। किसान के शरीर पर बाघ के पंजों और दांतों के गहरे निशान हैं और उनका इलाज जारी है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बफर जोन के नजदीक होने के कारण अक्सर जंगली जानवर खेतों तक पहुंच जाते हैं। क्षेत्राधिकारी पूरनपुर प्रतीक दहिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और वन विभाग को इलाके में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups