श्रीकाकुलम। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले (Srikakulam district) के कोटबोम्माली गांव (Kotabommali Village) में रविवार को एक वैन की खड़ी लॉरी से टक्कर में चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और छह घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के 10 लोगों का एक समूह तीर्थयात्रा पर था। ओडिशा राज्य (Odisha state) के पुरी (Puri) में मशहूर पुरी जगन्नाथ मंदिर (Puri Jagannath Temple) के दर्शन करने के बाद वे पहाड़ी मंदिर श्रीशैलम जा रहे थे।
इसी बीच वैन की खड़ी लॉरी से टक्कर में विजय सिंह तोमर (65), उशीर सिंह (62), संतोष बाई (62) और बोरो सिंह पवार (60) की मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कोटबोम्माली के अस्पताल ले जाया गया। घायलों को नरसारावपेट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि वैन के चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Nov 23 , 2025, 04:03 PM