Suryakumar: सूर्यकुमार मुंबई की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी टीम में शामिल!

Fri, Nov 21 , 2025, 08:45 PM

Source : Uni India

मुंबई। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (T20 captain Suryakumar Yadav) को मुंबई की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी टीम (Syed Mushtaq Ali Trophy Team) में शामिल किया गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी 26 नवंबर से शुरू हो रही है। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर 17 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे। स्क्वॉड में शिवम दुबे, सरफराज ख़ान, अजिंक्य रहाणे और आयुष म्हात्रे भी शामिल हैं।

भारत की दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ नौ दिसंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज (T20 series) से पहले सूर्यकुमार की मुंबई टीम में वापसी हुई है। मुंबई इंडियंस के लिए इस आईपीएल में 717 रन बनाने और 167.91 की स्ट्राइक रेट के बावजूद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन नहीं बना पाए हैं। 2025 में उन्होंने 15 पारियों में सिर्फ़ 184 रन निकले हैं। इस दौरान उनका औसत 15.33 और स्ट्राइक रेट 127.77 का रहा है। भारत इस विंडो में 10 टी20 खेलेगा। पांच मैच दक्षिण अफ्रीका से और पांच न्यूजीलैंड से हैं। इसके बाद फरवरी और मार्च 2026 में श्रीलंका के साथ मिलकर टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा।

सूर्यकुमार की तरह दुबे भी मैच प्रैक्टिस की तलाश में रहेंगे। एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उन्हें 11 टी20 में से सिर्फ़ छह बार बल्लेबाज़ी करने का मौक़ा मिला। इन पारियों में उन्होंने 60 गेंदों पर 76 रन बनाए। मुंबई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का मौजूदा चैंपियन है। 2024-25 के फ़ाइनल में उन्होंने मध्य प्रदेश को हराया था। इस बार उनका पहला मुक़ाबला लखनऊ में रेलवे से होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups