A Massive Fire Breaks Out : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र (Bhiwandi's Saravali MIDC area) में एक रंगाई कंपनी में भीषण आग लग गई। दमकल गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं और अग्निशमन कार्य जारी है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुंबई से सटे भिवंडी इलाके से बुरी खबर सामने आई है। यहां पर महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (Maharashtra Industrial Development Corporation) इलाके में भीषण आग लग गई है। यह आग यहां एक डाइंग कंपनी में लगी है। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। आग की लपटें दूर-दूर तक नजर आ रही हैं।
#WATCH | Maharashtra: A massive fire breaks out at a dyeing company in Saravali MIDC area of Bhiwandi. Fire tenders present at the spot and firefighting oeprations are underway. No injuries or casualties have been reported so far. pic.twitter.com/U2uUif3Ycj
— ANI (@ANI) November 7, 2025
आग में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है, हालांकि कहा जा रहा है कि अंदर कई लोग फंसे हो सकते हैं। बताया जा रहा है. कि आग जिस कंपनी में लगी है। वह शरावली एमआईडीसी क्षेत्र में मंगल मूर्ति डाइंग कंपनी है। सुबह तक यहां सब ठीक था लेकिन अचानक कुछ घंटे बाद भीषण आग की सूचना से आस-पास हड़कंप मच गया। यहां पर कई फैक्ट्री और कंपनियां संचालित होती हैं। आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आ सपास के दफ्तर और फैक्ट्री खाली करा ली गई हैं ताकि कोई अनहोनी न हो। अचानक लगी आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर भिवंडी, कल्याण, डोंबिवली और ठाणे से कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 07 , 2025, 02:06 PM