Shyam Lal College: श्याम लाल कॉलेज ने शहीद भगत सिंह कॉलेज सांध्य को सात विकेट से हराया!

Fri, Oct 31 , 2025, 06:31 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। रौनक राव (23 रन पर 5 विकेट) और देवांश बिष्ट (14 रन पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्याम लाल कॉलेज ने श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज मैदान पर दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज क्रिकेट (पुरुष) टूर्नामेंट 2025-26 में शहीद भगत सिंह कॉलेज (Shaheed Bhagat Singh College) को सात विकेट से हरा दिया।

श्याम लाल कॉलेज के कप्तान विनय नेगी (Captain Vinay Negi) ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। रौनक राव और देवांश बिष्ट के गेंदबाजी आक्रमण के आगे शहीद भगत सिंह कॉलेज की टीम 21.5 ओवर में 80 रन पर ढेर हो गई। जवाब में श्याम लाल कॉलेज ने 15.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाकर मैच जीत लिया।

संक्षिप्त स्कोर इस प्रकार रहा:- शहीद भगत सिंह कॉलेज (सांध्य): 21.5 ओवर में 80 रन (भव्य तोमर 26, गौरांश 24, वरुण देव 17, रौनक राव 23 रन देकर 5 विकेट, देवांश बिष्ट 14 रन देकर 4 विकेट)। श्याम लाल कॉलेज: 15.1 ओवर में तीन विकेट पर 81 (पारस जयशवाल 23 नाबाद, विनय नेगी 16 नाबाद, रवि राज 19)।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups