Afghan nationals arrested: महाराष्ट्र में छह अवैध अफगानिस्तानी नागरिक गिरफ्तार!

Mon, Oct 27 , 2025, 09:44 PM

Source : Uni India

मुंबई। मुंबई में छह अफगानिस्तानी नागरिकों को कथित तौर पर फर्जी पहचान पत्रों (Fake Identification Cards) का इस्तेमाल करके भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस ने सोमवार को बताया कि सभी छह लोग 2015 और 2019 के बीच मेडिकल वीजा (medical visas) पर भारत आए थे और वे कथित तौर पर भारत में रहते हुए ऋण का कारोबार कर रहे थे।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अब्दुल समद हाजी अहमद ज़ई नौरोजी (47), अमिल उल्लाह (48), मोहम्मद रसूल कमालुद्दीन खाकसार (24), जिया उल हक अहमदी (36), असद खान तारा काई (36), और मोहम्मद इब्राहिम गजनवी (36) के रूप में हुई है। ये सभी वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके देश में रह रहे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच की विशेष दल ने संदिग्धों के ठिकानों के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर तकनीकी निगरानी और स्थानीय मुखबिरों की मदद से उन्हें पकड़ लिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups