Dussehra: दशहरे पर उमड़ी भीड़, आतिशबाज़ी और जयकारों से गूंजा चंडीगढ़ 

Thu, Oct 02 , 2025, 08:18 PM

Source : Uni India

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में दशहरे के पर्व पर रावण दहन (Ravana Dahan) का आयोजन बड़े ही धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने प्रदेशवासियों तथा देशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। 

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जिस प्रकार भगवान राम (Lord Rama) ने असत्य और अधर्म पर विजय प्राप्त की, उसी प्रकार आज के समय में हमें नशे जैसी बुराइयों से समाज को मुक्त करने का संकल्प लेना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित पूरे देश में लोग आज के दिन यह प्रण लें कि वे नशे से दूर रहकर एक नशा मुक्त भारत बनाने में योगदान देंगे।

इस मौके पर सेक्टर-46 का मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। लोग बड़े उत्साह और उल्लास के साथ रावण दहन देखने पहुंचे। जैसे ही पुतले को अग्नि दी गयी, आसमान आतिशबाज़ी से जगमगा उठा और चारों ओर विजयदशमी के जयकारे गूंज उठे। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं की उपस्थिति भी विशेष रही। कार्यक्रम का समापन आपसी सद्भाव, भाईचारे और नशामुक्त समाज की अपील के साथ हुआ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups