Mahatma Gandhi Day: भाजपा नेता ने गांधी की प्रतिमा पर भगवा शॉल ओढ़ाया!

Thu, Oct 02 , 2025, 08:59 PM

Source : Uni India

चेन्नई। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और विभिन्न राजनीतिक दलों (political parties) के नेताओं ने एक ओर जहां गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Nation, Mahatma) को उनकी 156वीं जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कीं, वहीं दूसरी ओर मदुरै में एक भाजपा नेता ने गांधीजी की प्रतिमा पर भगवा शॉल ओढ़ाकर हलचल मचा दी।

राज्यपाल रवि (Governor Ravi) ने राजभवन परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद गांधी मंडपम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया, वहां भी उन्होंने राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री स्टालिन ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शहर के एग्मोर स्थित सरकारी संग्रहालय में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी थे। राज्यभर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी इस अवसर पर महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस बीच भाजपा के तमिलनाडु इकाई के एक शीर्ष प्रभारी ने मदुरै स्थित प्रतिष्ठित गांधी संग्रहालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भगवा शॉल ओढ़ाकर हलचल मचा दी। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने संग्रहालय आए विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों के बीच तनाव के चलते अधिकारियों ने तुरंत शॉल हटा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups