इंफाल: मणिपुर के थौबल जिले के हेरोक पुलिस स्टेशन (Herok police station) के अंतर्गत रिंगपाम गांव के पास सलुंगफाम ममांग लेइकाई (Salungpham Mamang Leikai) तलहटी से सुरक्षा बलों ने हथियार, गोला-बारूद और तथा अन्य सामग्री बरामद की है। इसके अलावा अलग अलग घटनाओं में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान मैगजीन के साथ 7.62 एसएलआर राइफल (7.62 SLR rifle), मैगजीन के साथ एक कार्बाइन, दो सिंगल-बोर राइफल, एक एसबीबीएल पीएजी, दो चीनी निर्मित हैंड ग्रेनेड और स्थानीय निर्मित विस्फोटक उपकरण बरामद किये हैं।
इसके अलावा विभिन्न प्रकार की गोलियां, एक इंसास मैगजीन, एक आंसू गैस का गोला, चार्जर सहित दो बाओफेंग हैंडहेल्ड रेडियो, 10 बुलेटप्रूफ जैकेट, 40 छद्म पैंट, 32 छद्म शर्ट, 17 छद्म कैप, छह मैगजीन पाउच, 21 बेल्ट, 13 जोड़ी जूते, एक बैकपैक, एक हेलमेट और दो नेमप्लेट सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
सुरक्षा बलों ने एक अलग अभियान में इंफाल पूर्वी जिले के खुरई चैरेन थोंग क्षेत्र से एक प्रतिबंधित संगठन के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसी से संबंधित मामले में स्थानीय नागरिकों के सहयोग से इम्फाल पूर्वी जिले के खुरई साजोर लेईकाई से एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में दवाइयां बरामद कीं, जिनमें 23,304 ट्रामाडोल गोलियां, 1,390 नाइट्रापाल गोलियां और 1,383 बोतलें बेरकोडेक्स सिरप शामिल थीं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 26 , 2025, 12:56 PM