Road Accident : सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रक चालक फरार

Wed, Sep 24 , 2025, 06:37 PM

Source : Uni India

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह के पास सड़क दुर्घटना (road accident) में 23 वर्षीय छात्र त्रिदेव कुमार वर्मा (Tridev Kumar Verma) की मौत हो गई। त्रिदेव जमुआ थाना क्षेत्र के हाडोडीह सोनारडीह का रहनेवाला था और सिहोडीह में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे था। बुधवार की सुबह वह पढ़ाई के लिए बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के ऊपर बने लाइब्रेरी जा रहे था, तभी एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल त्रिदेव को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। यह दुखद घटना इलाके में शोक की लहर मचा गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि त्रिदेव प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उनकी आकस्मिक मौत ने परिवार में गहरा मातम छा गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस पूरे मामले में पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी फरार ट्रक चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं। आसपास के इलाके के भी सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चालक की पहचान हो सकें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups