कोटा: राजस्थान में कोटा पुलिस ने महाराष्ट्र से अपहरण करके ले जाए जा रहे दो व्यापारियों को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाकर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने सोमवार को बताया कि पीड़ितों को महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने एक संगठित गिरोह बना रखा है, जिसमें कई सदस्य शामिल हैं।
गिरोह की महिलाएं व्यापारियों को फंसाती थीं और अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपए हड़प लेती थीं। रुपए न देने पर बदमाश बंदूक और चाकू की नोक पर अपहरण तक कर लेते हैं। इस मामले के पीड़ित गुजरात निवासी हैं। महाराष्ट्र अपराधा शाखा और गुजरात पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी थी। अपहरण का मामला वहीं दर्ज हुआ है।
गौतम ने बताया कि पीड़ित जयेश और पांड्या गुजरात के हैं। दोनों महाराष्ट्र के बुलडाणा जिले मल्कापुर में ल्यूब्रिकेंट कंपनी का कार्य देख रहे थे। दोनों का 18 सितम्बर को पांच बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाश उनकी कार भी साथ ले गए। इसके बाद गिरोह की महिला सदस्यों से अश्लील वीडियो शूट कराए और कंपनी मालिक जयदीप गिड्डा से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी।
बाद में 12 लाख रुपये देने पर सहमति बन गयी। गिरोह के तीन सदस्य इल्लू, अमान पठान और सद्दाम फिरौती की रकम लेने निकले, जबकि मोहम्मद जुनेद और नेहाल पीड़ितों को पिस्तौल की नोक पर कोटा ले आए। ये लोग कोटा से सवाई माधोपुर होते हुए दिल्ली जाने की फिराक में थे, लेकिन सूचना मिलने पर रेलवे कॉलोनी एवं जिला विशेष पुलिस दल ने भदाना पेट्रोल पंप के पास दबिश देकर दोनों बदमाशों मोहम्मद जुनैद (30) और नेहाल (26) को दबोंचकर दोनों पीड़ितों को सुरक्षित छुड़ा लिया।
रेलवे कालोनी थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि बदमाशों ने तीन वारदातें कबूल की हैं। 31 जुलाई को जयपुर निवासी से नागपुर में आठ लाख रुपए ऐंठे। 15 अगस्त को नांदुरा, महाराष्ट्र निवासी नेता से 11 लाख रुपए वसूले। अमरावती निवासी शिक्षक से दो लाख रुपए लिए। इन सभी मामलों में महिला मित्र के जरिए ब्लैकमेल करके अश्लील वीडियो बनाए गए थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Sep 23 , 2025, 08:05 AM