Vibrant Navratri Festival 2025: पटेल ने वाइब्रेंट नवरात्र महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ!

Tue, Sep 23 , 2025, 07:57 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

गांधीनगर: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में वाइब्रेंट नवरात्र महोत्सव 2025 (Vibrant Navratri Festival 2025) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ''आह्वान मां आद्यशक्ति'' थीम पर 1000 से अधिक कलाकारों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक प्रस्तुति के अंत में पटेल, मंत्रियों सहित सभी महानुभाव मां जगदंबा की भक्तिभावपूर्वक महाआरती में शामिल हुए।

परंपरा, संस्कृति और भक्ति के इस भव्य उत्सव का प्रारंभ पर्यटन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के मंत्री मुलुभाई बेरा, राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा और कुंवरजीभाई हलपति तथा अहमदाबाद की महापौर प्रतिभा जैन की उपस्थिति में हुआ। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नवरात्र के पहले दिन नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म को लागू करने की जो भेंट दी है, इससे इस वर्ष का वाइब्रेंट नवरात्र महोत्सव और दिवाली का दीपोत्सव देश के लोगों के लिए उमंग और उत्सव के साथ-साथ बचत महोत्सव-डबल बचत बोनांजा बनेगा।

उन्होंने नवरात्र के इन त्योहारों के दौरान डांडिया से लेकर आभूषणों और प्रसाधन सहित स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग कर प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान को समर्थन देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने वाइब्रेंट नवरात्रि के शुभारंभ से पहले नौ संकल्पों पर आधारित थीमैटिक प्रदर्शनी, फोटो-जोन, सेल्फी पॉइंट, बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई किड्स सिटी, फूड कोर्ट और हैंडीक्राफ्ट बाजार जैसे आकर्षणों का भी जायजा लिया और स्टॉल्स में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद किया।

इतना ही नहीं, उन्होंने केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) की ओर से ''11 वर्ष सुशासन'' की थीम पर आयोजित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। वाइब्रेंट नवरात्र महोत्सव 2025 का आनंद उठाने के लिए देश-विदेश से आए अतिथियों के साथ ही अहमदाबाद के नागरिक भी इस भव्य उत्सव के शुभारंभ अवसर पर मौजूद रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups