Seva Pakhwada in Maharashtra: मोदी के जन्मदिन पर महाराष्ट्र में 'सेवा पखवाड़ा' आयोजित करेगी भाजपा!

Wed, Sep 17 , 2025, 08:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक पूरे राज्य में 'सेवा पखवाड़ा' मनाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि यह अभियान एक जन-संचालित सामाजिक पहल है जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता के बारे में जागरूकता फैलाना है। 

इस पहल के तहत, पार्टी ने 50 लाख से अधिक लोगों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुँचाने का संकल्प लिया है। 'नमो नेत्र संजीवनी' अभियान के तहत, एक लाख से अधिक निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी और 10 लाख से अधिक नेत्र जाँच की जाएगी। साथ ही रोगियों को चश्मे वितरित किए जाएँगे। राज्य के सभी मंडलों में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएँगे। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए 21 सितंबर को प्रमुख जिला मुख्यालयों पर 'मोदी विकास मैराथन' आयोजित करेगा। 

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के नेतृत्व में बुधवार को पुणे में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें मोदी सरकार की योजनाओं के लाभों को दर्शाया जाएगा। चव्हाण ने पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, मंत्रियों, नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ और मंडल स्तर पर सक्रिय रूप से भाग लेने और इस समाज सेवा आंदोलन को व्यापक बनाने की अपील की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups