मुंबई: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Gujarat Governor Acharya Devvrat) ने सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ (took oath as the Governor of Maharashtra) ली। बॉम्बे उच्च न्यायालय (Bombay High Court) के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर ने देवव्रत को राजभवन के दरबार हॉल में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। देवव्रत ने संस्कृत में शपथ ली। समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis), उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति बनने के बाद 11 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
देवव्रत 2019 से गुजरात के राज्यपाल के रूप में काम कर रहे हैं। एक पूर्व शिक्षक एवं आर्य समाज प्रचारक देवव्रत ने पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक गुरुकुल के प्राचार्य के रूप में कार्य किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस सप्ताह की शुरुआत में उन्हें औपचारिक रूप से महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Sep 15 , 2025, 03:46 PM