Aaj Ka Rashifal (02-09-2025): ग्रह दोषों से मुक्ति पाने के लिए मंजरी से स्नान करें; जानिए आज का राशिफल!

Tue, Sep 02 , 2025, 07:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Astrology. स्नान करने वाले पानी में आप मंजरी डालकर नहाते हैं तो सभी प्रकार के ग्रह और दोषों से आपको मुक्ति मिल सकती है।  

मेष 
आपकी तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। नजदीकी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ 
भोजन में शुद्धता और पौष्टिकता का ध्यान अवश्य रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। आज का दिन आपके लिये काफी शुभ रहने वाला है।

मिथुन 
कारोबार में नया प्रयोग करने के लिये दिन शानदार है। विवादित मामलों के सुलझने के योग बन रहे हैं। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। भोग-विलास में आप धन खर्च करेंगे। 
 
कर्क 
छोटी-छोटी बातों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। लेकिन आपको गलत मार्गों का चयन करने से बचना चाहिये। 

सिंह 
आपके व्यवहार से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धी व्यवसाय से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन विशेष रूप से शुभ है।
 
कन्या 
मध्यस्थता के जरिये समस्याओं का समाधान कर लेंगे। आपकी तर्कशक्ति दूसरों की समस्याओं का समाधान करने में मदद करेगी। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। 

तुला
धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सावधान रहेंगे। आपकी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। 
 
वृश्चिक
मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यदि आपका वजन बढ़ा हुआ है तो योग्य चिकित्सक या न्यूट्रीशन विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। ज्यादा सोच-विचार करने के कारण तनाव में आ सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

धनु 
काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन शान्त रहेगा। समय से पहले महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर लेने से मन उत्साहित रहेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर
समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। सन्तान को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। धन कमाने के नये अवसर प्राप्त होंगे।

कुम्भ
प्रेम सम्बन्धों में कड़वाहट हो सकती है। सम्पत्ति की खरीदी में परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन
परिजनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। यात्रा के दौरान असुविधा होने की सम्भावना बन रही है। इसीलिये आज यदि बहुत आवश्यक न हो तो यात्रा से बचें। बेरोजगार लोग जॉब को लेकर थोड़े चिन्ताग्रस्त रहेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups