Reservation Kunbi Hyderabad Gazette: हैदराबाद गजट के आधार पर मराठाओं को कुनबी प्रमाणपत्र देने की मांग!

Mon, Sep 01 , 2025, 10:41 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। महाराष्ट्र की मराठा आरक्षण (Maratha reservation) पर मंत्रीमंडलीय उपसमिति ने हैदराबाद गजट का हवाला देते हुए सरकार से मांग की है कि मराठाओं को कुनबी प्रमाण पत्र देना शुरू कर देना चाहिए।मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने भी हैदराबाद गजट का हवाला देते हुए मराठाओं को कुनबी प्रमाणपत्र दिए जाने की मांग की है।

हैदराबाद गजट के अनुसार मराठवाड़ा क्षेत्र का मराठा समुदाय ऐतिहासिक तौर से सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रुप से पिछड़ा रहा है। उनकी जीविका खेती, मजदूरी और छोटे-मोटे कामों के आधार थी। गजट के अनुसार मराठा कुनबी समुदाय से नाता रखते हैं। इस आधार पर कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि बिना किसी देरी के मराठाओं को कुनबी प्रमाणपत्र देना शुरु कर देना चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups