Raj Bhavan Ganesh Visarjan: महाराष्ट्र के राज्यपाल ने राजभवन में किया पर्यावरण मित्र गणेश मूर्ति का विसर्जन

Sun, Aug 31 , 2025, 08:33 PM

Source : Uni India

मुंबई।  महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन (Governor C.P. Radhakrishnan) के आवास पर स्थापित पर्यावरण-मित्र गणेश मूर्ति का आज मुंबई स्थित राजभवन के एक कृत्रिम तालाब में विसर्जन किया गया।राज्यपाल सचिवालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

राज्यपाल ने भगवान गणेश जी (Lord Ganesha) को विदाई देने से पहले राजभवन के कर्मचारियों, अधिकारियों और अतिथियों के साथ उनकी आरती की। इसके बाद उन्होंने स्वयं अपने आवास के सामने एक सुसज्जित कृत्रिम तालाब में मूर्ति का विसर्जन किया।

राज्यपाल के आवास पर आयोजित पांच दिवसीय गणेश उत्सव में नासिक जेल के कैदियों द्वारा बनाई गई शादु मिट्टी (Shadu clay) से बनी भगवान गणेश की एक मूर्ति स्थापित की गई। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवारे, इस्कॉन के गौरांग दास, उप सचिव एस. राममूर्ति सहित राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups