Astrology. राशिफल 2025 में सभी राशियों का भविष्यफल बताया गया है, इसके साथ ही वर्ष 2025 को और अधिक अनुकूल बनाने एवं सकारात्मक परिणाम पाने के लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय भी बताए गए हैं। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि राशि के अनुसार वर्ष 2025 आपके लिए अनुकूल साबित होगा या फिर आपको इस वर्ष नकारात्मक प्रभाव एवं समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस राशिफल को लग्न राशि के अनुसार देखें।
मेष
मेष राशि वालों, बृहस्पति का गोचर भी मई के मध्य तक आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत रखना चाहेगा। अर्थात सामान्य तौर पर इस वर्ष आप अपने व्यापार व्यवसाय में अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। फिर भी साल के दूसरे हिस्से में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की जरूरत रहेगी।
वृषभ
विशेषकर मार्च 2025 तक शनि देव आपसे एक्सट्रा मेहनत करवाने के बाद अच्छे परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। वही मार्च 2025 के बाद मेहनत के पूरे परिणाम मिल सकते हैं। अर्थात एक्स्ट्रा मेहनत करने की जरूरत नहीं रहेगी, बल्कि जैसी मेहनत वैसे परिणाम।
मिथुन
अर्थात यह साल मेहनत तो करवाएगा लेकिन परिणाम तुलनात्मक रूप से बेहतर और संतोषप्रद रह सकते हैं। राहु के गोचर को देखते हुए अपने बड़े बुजुर्गों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रखने की कोशिश जरूरी रहेगी। पुरुषार्थ करने के साथ-साथ धर्म, अध्यात्म और परमात्मा के प्रति निष्ठा भी जरूरी रहेगी।
कर्क
प्रेम विवाह और दांपत्य संबंधी मामलों के लिए मई तक का समय तुलनात्मक रूप से बेहतर कहा जाएगा। विद्यार्थीगण भी मई के पहले ही अपनी पढ़ाई की गति को मेंटेन कर लेंगे तो आगे आने वाले समय में भी अनुकूल परिणाम मिलते रहेंगे।
सिंह
नौकरी में स्थानांतरण या परिवर्तन करने की भी स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। निजी संबंधों में भी मई के बाद का समय ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। विवाह से संबंधित मामलों में अनुकूलता देखने को मिल सकती है। फलस्वरुप घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। हालांकि आर्थिक मामले में यह साल सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम दे सकता है।
कन्या
वहीं बृहस्पति का गोचर मई के मध्य तक काफी अच्छे परिणाम दे रहा है, जबकि बाद में मिले-जुले परिणाम दे सकता है। इन सबके बीच अनुकूल बात यह रहेगी कि मई के बाद आपके प्रथम और सप्तम भाव से राहु केतु का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।
तुला
मार्च के महीने से शनि ग्रह के गोचर की अनुकूलता आपकी पुरानी समस्याओं को दूर करके उन्नति के नए द्वार खोल सकती है। विशेषकर नौकरी आदि से संबंधित मामलों में काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी सोचने की शक्ति और प्रखर होने के कारण आप अब बेहतर योजना बनाकर व्यापार व्यवसाय में भी अच्छा कर सकेंगे।
वृश्चिक
बृहस्पति का गोचर भी मई मध्य तक सप्तम भाव से आपको अच्छी खासी अनुकूलता देता हुआ प्रतीत हो रहा है लेकिन मई मध्य के बाद बृहस्पति अष्टम भाव में जाकर कुछ कमजोर हो जाएंगे। हालांकि दूसरे भाव पर प्रभाव डालने के कारण कोई बड़ी आर्थिक समस्या नहीं आएगी लेकिन आमदनी के स्रोत कुछ हद तक धीमें रह सकते हैं।
धनु
मई मध्य के बाद बृहस्पति का गोचर आपके लिए अनुकूल हो जाएगा। तो वहीं मार्च के बाद शनि का गोचर कमजोर हो जाएगा। इस तरह से ये दोनों प्रमुख गोचर कुछ अच्छे तो कुछ कमजोर परिणाम दे सकते हैं। हालांकि सकारात्मक परिणामों की अधिकता रहेगी क्योंकि राहु का गोचर मई के बाद से चतुर्थ भाव से अपनी नकारात्मकता दूर कर लेगा।
मकर
मकर राशि वालों, साल 2025 आपको पुरानी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में अच्छा खासा मददगार बन सकता है। ऐसी समस्याएं जिन्हें आप लंबे समय से दूर नहीं कर पाए थे, उनके दूर होने के योग बनेंगे। घर परिवार में चल रही अशांति भी अब शांत हो जाएगी।
कुंभ
यात्राओं के माध्यम से भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। वहीं मई के बाद राहु का प्रथम भाव में गोचर इसी तरह की परेशानियां फिर से दे सकता है। सगाई, विवाह और वैवाहिक जीवन के लिए भी बृहस्पति का यह गोचर अच्छा अनुकूल रहेगा लेकिन वैवाहिक जीवन में केतु बीच-बीच में छोटी-मोटी परेशानियां देना चाहेगा।
मीन
बाकी जन्मभूमि के आसपास रहकर काम करने वाले लोगों को अपने काम के प्रति थोड़ा सा असंतोष रह सकता है। फिर भी ओवरऑल इस वर्ष को हम आपके लिए मिला-जुला या कुछ मामलों में एवरेज से कुछ अब तक बेहतर भी कह सकते हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 31 , 2025, 10:19 AM