Mumbai-Jalna Vande Bharat train: मुंबई-जालना वंदे भारत ट्रेन 26 अगस्त से नांदेड़ तक चलेगी!

Tue, Aug 26 , 2025, 08:26 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

चौ. संभाजीनगर: रेलवे ने मुंबई और मराठवाड़ा क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए मंगलवार से मुंबई-जालना वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा का नांदेड़ तक विस्तार कर दिया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से अपराह्न 13:10 बजे रवाना होगी और रात 10:50 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नांदेड़ से प्रतिदिन सुबह 05:00 बजे रवाना होगी और दोपहर 14:25 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी।

यह सेवा सप्ताह में छह दिन चलेगी और बुधवार को इसका परिचालन नहीं बंद रहेगा। इस रूट पर दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, छत्रपति संभाजीनगर, जालना और परभणी में वंदे भारत का ठहराव रहेगा । इस ट्रेन में एसी चेयर कार के लिए टिकट की कीमत 1,750 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 3,300 रुपये निर्धारित की गयी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups