फतेहपुर में कच्चा मकान ढहा,मां बेटे समेत तीन की मौत,चार गंभीर!

Mon, Aug 25 , 2025, 06:33 PM

Source : Uni India

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आज भारी बारिश (heavy rains) के बीच बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में एक कच्चा मकान ढह (Kutcha house collapsed) जाने से घर के अंदर सो रहे सात लोग दब गए जिसमें मां बेटे समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।

जिलाधिकारी रविंद्र सिंह (District Magistrate Ravindra Singh) ने आज यहां बताया कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदौली में आज सुबह बरसात के बीच गृहस्वामी मुकेश बाजपेई (54), उनकी मां माधुरी , पत्नी विमला, पुत्री क्षमता, प्रकाशनी, व कामिनी तथा पुत्र प्रखर अलग-अलग चारपाई पर सोए थे कि अचानक भरभराकर घर ढह गया जिसमें मलबे में सारे लोग दब गये।घर गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गये और आनन फानन में मलबा हटा कर सभी घायलों को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मुकेश व उनकी मां माधुरी को मृत घोषित कर दिया। अन्य पांच को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान विमला देवी की भी मृत्यु हो गयी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups