Astrology. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने घर के मुख्य द्वार पर सूखे या फिर मुरझाये हुए पेड़ और पौधों को नहीं रखना चाहिए। इस तरह के जो पौधे होते हैं वे निगेटिविटी का कारण बनते हैं। जब आप इन्हें अपने मुख्य दरवाजे पर रखते हैं तो जीवन में आपको आर्थिक समस्याओं का सामना जरूर करना पड़ता है।
मेष
आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। आज हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी आज से ही शुरू कर सकते हैं।
वृषभ
आज आपका दिन मिला - जुला रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन उम्दा रहेगा , जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बीतेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्यालय जाते समय आप कोई जरूरी फाइल / कागज भूल सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए।
मिथुन
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज कार्यालय में काम ज्यादा होने की वजह से घर देर से पहुंचेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं।
कर्क
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन करेंगे। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी।
सिंह
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी अड़चन आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है।
कन्या
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे।
तुला
आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा कार्यालय में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आज आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है।
धनु
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे, लेकिन आपकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यालय में किसी सदस्य से थोड़ी बहस हो सकती है, इसलिए गुस्से पर कंट्रोल रखें। आज किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग रहेगा।
मकर
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रुके हुए काम किसी अपने की मदद से जल्द पूरे हो जायेंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं।
कुंभ
आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको ख़ुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा।
मीन
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में आज कोई ऐसा काम आपको मिलेगा, जिसके लिए आप बहुत दिनो ं से उत्सुक थे। विवाहितों के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है। आप भविष्य योजना कर सकते हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 20 , 2025, 07:10 AM