लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को 79 वें स्वतंत्रता दिवस (79th Independence Day) के अवसर पर विधान भवन के समक्ष प्रस्तुति देने वाले उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के कलाकारों को सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। साथ ही उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के संस्कृति एप का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों के साथ संवाद भी किया।
योगी ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन के समक्ष प्रस्तुति देने वाले उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होने मध्य प्रदेश के कलाकार पद्मश्री अर्जुन सिंह ध्रुव (Padma Shri Arjun Singh Dhruv), बिहार के कलाकार विशाल कुमार, सिक्किम की कलाकार नीता छेत्री, गुजरात के कलाकार योगेश पतड़िया, छत्तीसगढ़ के कलाकार वेद प्रकाश महेश्वरी, वाराणसी के कलाकार, भरत लाल प्रसन्ना, आकाश पांडेय, रंजीत तिवारी (पाणिनी कन्या महाविद्यालय), सोनभद्र की कलाकार सोना, अयोध्या की संगीता आहूजा, लखीमपुर खीरी की प्रो. ज्याेति पन्त (युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय), लखनऊ की डॉ. ललिता गणेश भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, डॉ. प्रेरणा राय और मथुरा के कलाकार संजय शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीएम ने बैगा कर्मा नृत्य, गोदान नृत्य, उर्केली नृत्य, पंथी नृत्य, शहनाई वादन, डमरु वादन, शंख वादन, गरदबाजा, बधावा नृत्य, जनजातीय नृत्य, कजरी और कथक नृत्य विधा के कलाकारों को सम्मानित किया। इसके अलावा मथुरा के कोरियोग्राफर को भी सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कलाकारों से कहा कि उन्होंने राजधानी के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किये। इस पर कलाकारों ने सीएम से अयोध्या में रामलला के दर्शन की इच्छा जाहिर की। उन्होने अधिकारियों को कलाकारों के दल को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने के निर्देश दिये। साथ ही राजधानी के विभिन्न स्थानों के साथ राजभवन का भ्रमण कराने के निर्देश दिये। यह सुनकर कलाकरों के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी कलाकारों ने संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम, संस्कृति विभाग के निदेशक विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 15 , 2025, 07:22 PM