सोमनाथ: गुजरात में गिर सोमनाथ जिले में स्थित भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहले माने जाने वाले भगवान सोमनाथ महादेव के पीतांबर से ग्रामीण महिलाओं का भविष्य संवरेगा और 'लखपति दीदी' बनेंगी। सोमनाथ ट्रस्ट के जनरल मैनेजर विजय चावडा ने बुधवार को यहां बताया कि भगवान सोमनाथ महादेव की पावन धरा से आस्था, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की एक नई गाथा लिखी जा रही है.
यहाँ, महादेव को अर्पित होने वाले पीतांबर अब केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का जरिया बन रहे हैं। इस ट्रस्ट की एक अनूठी पहल के अंतर्गत, इन पवित्र वस्त्रों से कलात्मक और आकर्षक कुर्ते तैयार किए जा रहे हैं, जो न केवल देश-विदेश के भक्तों तक महादेव का प्रसाद बनकर पहुंचेंगे, बल्कि सोमनाथ के आसपास के गांवों की महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का मार्ग भी प्रशस्त करेंगे।
चावडा ने बताया कि इस पूरी परिकल्पना की प्रेरणा है श्री सोमनाथ ट्रस्ट के.अध्यक्ष और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. उनका 'नारी शक्ति' को राष्ट्र शक्ति बनाने का ओजस्वी मार्गदर्शन इस पहल में स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित होता है। श्री सोमनाथ ट्रस्ट की यह पहल सामाजिक सरोकार की उनकी गहरी परंपरा का ही एक विस्तार है। इससे पहले भी, ट्रस्ट सोमनाथजी एवं माता पार्वती के श्रृंगार में उपयोग हुए पवित्र वस्त्रों को 21,000 से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचा चुका है।
महादेव का यह वस्त्र प्रसाद जब किसी व्यक्ति तक पहुंचता है, तो उसके साथ एक अमूल्य संदेश भी जाता है कि वह कभी अकेला नहीं है, क्योंकि "सबके नाथ हैं सोमनाथ"। उन्होंने कहा कि अब इसी भावना को और आगे बढ़ाते हुए, ट्रस्ट ने आस्था को आत्मनिर्भरता से जोड़ा है। श्री मोदी की 'लखपति दीदी' की संकल्पना, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की वार्षिक आय को एक लाख रुपये से अधिक करना है, को श्री सोमनाथ ट्रस्ट ने धार्मिक और आधुनिक बिंदुओं का अद्भुत संगम करते हुए साकार रूप दिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Sep 25 , 2025, 08:03 AM