Ayodhya Security: डीजीपी से अयोध्या की सुरक्षा को लेकर मिले विधायक!

Thu, Aug 14 , 2025, 09:33 PM

Source : Uni India

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक वेद प्रकाश गुप्ता (MLA Ved Prakash Gupta) ने लखनऊ में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण (Rajiv Krishna) से भेंट की। मुलाकात के बाद विधायक ने बताया कि अयोध्या की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अयोध्या अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बन चुका है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु व पर्यटक आते हैं। ऐसे में मजबूत और सतत सुरक्षा व्यवस्था बेहद जरूरी है।

उन्होंने विशेष अवसरों धार्मिक उत्सव, पर्व और भीड़-भाड़ वाले आयोजनों के दौरान लगाए जाने वाले यातायात प्रतिबंधों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए ये प्रतिबंध जरूरी हैं, लेकिन इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों की दैनिक दिनचर्या पर पड़ने वाले असर को भी कम करना चाहिए। कहा कि सुरक्षा और सुविधा का संतुलन बनाए रखना ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने डीजीपी से अयोध्या में यातायात योजना को इस तरह तैयार करने का आग्रह किया, जिससे तीर्थयात्रियों को मंदिर दर्शन में आसानी हो और शहरवासियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने महत्वपूर्ण स्थलों और मार्गों पर बेहतर यातायात संकेत, वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग सुविधाएं बढ़ाने का भी सुझाव दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups