Ramganga Above Danger Mark: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शुक्रवार को गंगा नदी (Ganga river) खतरे के निशान पर पहुंच गयी है जिसके चलते 36 गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। जिले में पांचाल घाट लोहिया सेतु पर आज सुबह आठ बजे गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 137.10 सेंटीमीटर पर पहुंच गया। जिले में गंगा नदी की सहायक नदी रामगंगा खतरे के निशान (Ramganga above danger mark) से करीब दो मीटर नीचे बह रही है। जिले के कायमगंज अमृतपुर फर्रुखाबाद सदर तहसील (Kaimganj Amritpur Farrukhabad Sadar) के करीब 36 गांव बाढ़ की चपेट में आने से बड़ी संख्या में लोगों का घर से बाहर निकलना बंद हो गया तथा मवेशियों के समक्ष चारे की किल्लत उत्पन्न हो गई।
अमृतपुर तहसीलदार के अनुसार 17 गांव बाढ़ की चपेट में आ गये है। पीड़ितों के आवागमन के लिए 22 नावें लगाई गई है। प्रभावित गांवों में आसाराम की मडैय्या, तीस राम की मैय्या, कंचनपुर सबलपुर व दो अन्य गांव बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। फर्रुखाबाद तहसीलदार ने बताया कि सदर तहसील के चार गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कायमगंज तहसील के करीब 14 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 08 , 2025, 12:22 PM