Astrology. वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा में सात घोड़ों की पेंटिंग लगाना प्रसिद्धि और सफलता का कारक है। यह दिशा यश और मान-सम्मान से जुड़ी है। इस दिशा में पेंटिंग लगाने से व्यक्ति के कार्यक्षेत्र में मान्यता बढ़ती है और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। सुनिश्चित करें कि घोड़े शांतिपूर्ण मुद्रा में हों।
मेष
आज किसी लंबे मनोरंजक प्रवास का कार्यक्रम बन सकता है। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सरकारी कामकाज में अनुकूलता रहेगी। स्थिति नियंत्रण में रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न उठाएं।
वृष
आज सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपके विचारों के विपरीत आचरण करेंगे। नौकरी वाले लोगो का कार्य क्षेत्र पर किसी से झगड़ा हो सकता है। धैर्य से काम लें। महिलाये किसी गुप्त चिंता से व्याकुल रहेंगी। वाहन अथवा मशीनरी से सावधानी रखें। संध्या बाद स्थिति सुधरेगी।
मिथुन
आज के दिन परिवार में आर्थिक अथवा पैतृक संबंधित कार्यो को लेकर तकरार होने की संभावना है किसी बुजुर्ग को मध्यस्थ बना कर ही कोई भी काम करने से सफलता की संभावना अधिक बनेग। महिलावर्ग अत्यंत भावुक रहेंगी किसी काम के लिये मना नही कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी।
कर्क
आज आर्थिक वृद्धि के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। शारीरिक शिथिलता रहेगी।
सिंह
आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें।
कन्या
आज धन लाभ थोड़े परिश्रम के बाद जरूरत के अनुसार हो जाएगा, लेकिन उधारी के कारण दिक्कते आएंगी। धन को लेकर किसी से तकरार हों सकती है। नौकरी पेशाओ पर अधिकारी मेहरबान रहेंगे, फिर भी सतर्क रहें। किसी अन्य की गलती की भरपाई आपको ही करनी पड़ेगी।
तुला
आज पहले किए गए प्रयास का लाभ अब मिलेगा। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। प्रमाद न करें।
वृश्चिक
आज धन लाभ के लिये किसी की चापलूसी करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल नही होगा। आप अपने कार्यो पर ध्यान दें। आज किया परिश्रम निकट भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। सेहत मध्यान बाद नरम रहेगी। रक्तचाप अथवा अन्य शारीरिक दर्द की समस्या होगी। बुजुर्गो के पास कुछ समय अवश्य बिताये।
धनु
आज परिवार में सुख के साधनों की वृद्धि होगी खर्च भी अधिक रहेगा। आध्यत्म अथवा साधना क्षेत्र से जुड़े जातको में अभिमान आएगा। नौकरी पेशा लोगो का आज काम के समय भी मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा। मन में चल रही कामना अतिशीघ्र पूर्ण होने के योग है।
मकर
आज किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बेवजह विवाद हो सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे।
कुंभ
आज सामाजिक क्षेत्र हो या पारिवारिक अथवा अन्य सभी जगह आपकी जय होगी। अपरिचित भी आपसे संपर्क बनाने को उत्सुक रहेंगे। महिलाओं का स्वभाव अधिक नखरे वाला रहेगा। इस वजह से हास्य की पात्र भी बनेंगी। रक्त पित्त संबंधित शिकायत बनेगी।
मीन
समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय…
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Aug 02 , 2025, 07:30 AM