काशीपुर/नैनीताल: उत्तराखंड के काशीपुर स्थित सूर्य फैक्ट्री (Surya factory) में गुरुवार को हाइड्रोजन गैस सिलेंडर फटने (Hydrogen gas cylinder exploded) से एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूर्य फैक्ट्री में रोज की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान 11 बजे के लगभग फैक्ट्री में यकायक जोरदार धमाका (sudden explosion) हुआ। धमाका होते ही आसपास के इलाके में मच गई। साथ ही फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में भी अफरातफरी मच गई।आनन फानन में फैक्ट्री को खाली करा लिया गया।
साथ ही पूरे परिसर को सील कर दिया गया है। ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन के अनुसार इस हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए। घायलों का स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री के सचिव और मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीएमओ डा. के के अग्रवाल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है। साथ ही कहा यदि किसी भी घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजना पड़े तो भेजा जाएगा।
श्री रावत ने जिलाधिकारी को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। इस दौरान महापौर दीपक बाली, एडीएम पंकज उपाध्याय, एडीएम अभय प्रताप सिंह आदि भी मौजूद रहे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 10 , 2025, 04:26 PM