Modi leaves for home: मोदी पाँच देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश रवाना!

Thu, Jul 10 , 2025, 07:23 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

विंडहोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पांच देशों की सफल यात्रा के बाद आज स्वदेश रवाना हो गए। मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और नामीबिया की राजकीय यात्रा पर थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा: "पांच देशों घाना , त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और नामीबिया की अत्यंत सफल और लाभकारी यात्रा पूरी हुई , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।"

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नामीबिया की संसद को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत और नामीबिया मज़बूत लोकतांत्रिक आदर्शों और मूल्यों को साझा करते हैं। उन्होंने नामीबिया के संस्थापक डॉ. सैम नुजोमा की विरासत को याद किया और कहा कि भारत तथा नामीबिया ऐतिहासिक संबंधों के केंद्र में दोनों देशों के लोग हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत-नामीबिया साझेदारी के भविष्य के लक्ष्य की रूपरेखा तैयार करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत नामीबिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर और ग्लोबल साउथ के साथ एकजुटता से चलेगा।" प्रधानमंत्री को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ़ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस' से भी सम्मानित किया गया। वह यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय नेता हैं। मोदी दो जुलाई को पाँच देशों की राजकीय यात्रा पर गए थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups