Gambhira Bridge Collapses in Vadodara: भारी बारिश के दौरान गुजरात में पुल ढहने की एक बड़ी घटना सामने आई है। गुजरात में वडोदरा जिले के पादरा क्षेत्र में बुधवार को महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल (Gambhira bridge) के अचानक ढहने से तीन लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने बताया कि वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाले गंभीरा पुल का एक हिस्सा आज सुबह अचानक ढह गया जिससे वहां से गुजर रहे चार वाहन नदी में गिर गए। अब तक तीन लोगों के शव नदी से बाहर निकाले गए हैं और अन्य चार लोगों को बचा लिया गया है।

गुजरात में वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला पुल टूटा । कई लोगों की जान गई#Gujarat #destroybrizz#Flyover pic.twitter.com/80z1Ms4VUI
— AMIT PAL (@palamit48) July 9, 2025

मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आणंद और वडोदरा (Anand and Vadodara) को जोड़ने वाला 43 साल पुराना पुल बुधवार सुबह ढह गया। जिससे कई वाहन नदी में गिर गए। अभी तक प्रारंभिक जानकारी मिली है कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता अमित चावड़ा (Assembly Amit Chavda) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी है कि आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाला मुख्य पुल ढह गया है।
कई वाहनों के नदी में गिरने से बड़ी जनहानि की आशंका है। सरकारी अधिकारियों को तुरंत बचाव अभियान शुरू करना चाहिए और यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। यह पुल 43 साल पुराना था। वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण पुल भारी यातायात के दौरान ढह गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक आधे टूटे हुए पुल पर लटका हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 8.30 बजे हुई। पुल के ढह जाने से दो ट्रक और एक पिकअप वैन सहित चार वाहन नदी में गिर गए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 09 , 2025, 02:04 PM