भाजप का प्रशिक्षण शिविर दूसरे दिन भी जारी, शिवराज सिंह ने की शिरकत!

Tue, Jul 08 , 2025, 10:56 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मैनपाट।  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी (BJP)विधायकों और सांसदों का प्रशिक्षण आज दूसरे दिन भी जारी है। मैनपाट के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने प्रशिक्षण शिविर में अपना वक्तव्य दिया। प्रशिक्षण शिविर को बेहतर बताते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो प्रशिक्षण शिविर चलाती है। जिसमें भाजपा का सदस्य प्रशिक्षित होता है ताकि उसके व्यक्तित्व का विकास हो सके।

चौहान के पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष किरणदेव ने शिवराज चौहान का स्वागत किया। प्रशिक्षण शिविर में आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश सहित कई दिग्गज नेताओं ने मार्गदर्शन दिया। शिविर के चौथे और दिन के पहले सत्र में वी. सतीश ने “हमारे कार्यविस्तार की दृष्टि – सामाजिक एवं भौगोलिक (SC-ST work)” विषय पर पार्टी जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। इसके बाद पांचवें सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “विकसित छत्तीसगढ़ – अवसर और चुनौती (2003 से 2023 की पृष्ठभूमि)” विषय पर अपने अनुभव साझा किए।

छठे सत्र में विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया और जनसंचार की भूमिका पर चर्चा की, खासकर यह बताया कि स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विमर्श निर्माण में पार्टी कार्यकर्ताओं की क्या भूमिका हो सकती है। दोपहर बाद के सातवें सत्र में शिवराज सिंह चौहान ने “लोक व्यवहार, समय प्रबंधन और वक्तृत्व कौशल” पर प्रभावशाली व्याख्यान दिया। इसके बाद के सत्रों में पार्टी की विचारधारा और उसके ऐतिहासिक पहलुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान शिवराज ने सांसद-विधायकों को एकात्म मानववाद का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बताया कि कैसे आपके आचरण में सदव्यवहार और शिष्टाचार होना चाहिए, जो लोक व्यवहार के लिए सबसे जरूरी है। आपका सदाचार एक जनप्रतिनिधि को लोगों के बीच सहज और सरल स्वभाव के साथ रहना चाहिए। उन्हें इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए कि वह जो कुछ भी है, वह सिर्फ आम जनता की वजह से है, आम जनता के बीच ये संदेश कतई नहीं जाना चाहिए कि उनके चुने हुए जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups