बारां। राजस्थान में बारां जिले के अटरु उपखंड के कवाई अदानी बिजली संयंत्र (power plant) के विस्तारित होने वाले प्रस्तावित 1320 मेगावाट संयंत्र शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया है। राजस्थान सोशल मीडिया सेल के प्रदेश सदस्य रुद्रप्रताप सिंह भकरावदा (Rudrapratap Singh Bhakrawada) ने मंगलवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस विवाद की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके पुत्र एवं सांसद दुष्यंत तक पहुंचा दी गयी। उन्होंने बताया कि संयंत्र के संचालन से गांव और आसपास के क्षेत्र में गंभीर नुकसान हो रहा है। हवा सांस लेने लायक नहीं बची। संयंत्र से निकलने वाला धुआं और राख बच्चों, बूढ़ों और किसानों को लगातार बीमार कर रहा है।
श्री भकरावदा ने बताया कि खांसी, दमा, आंखों में जलन जैसी बीमारियाँ आम हो गयी हैं। खेतों पर राख जम जाती है, जिससे फसलें खराब हो रही हैं। मिट्टी की उर्वरक क्षमता घट रही है। इसका हम किसानों (Farmers) की रोज़ी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसका वन्यजीव और प्रकृति पर भी असर पड़ेगा। पहले यहां पक्षियों की चहचहाहट सुनाई देती थी, अब सिर्फ शोर और धुआं है। उन्होंने बताया कि हम बिजली उत्पादन के विरोध (Protest ) में नहीं हैं, लेकिन विकास की कीमत हमारे जीवन और पर्यावरण के विनाश से नहीं चुकाई जानी चाहिए। इस संयंत्र की पर्यावरणीय स्वीकृति की दोबारा जांच करवाई जानी चाहिए। स्थानीय ग्रामवासियों की राय लेकर निष्पक्ष पर्यावरण मूल्यांकन कराया जाए। जब तक यह संयंत्र पर्यावरण मानकों का पालन न करे, तब तक उसके संचालन पर रोक लगाई जाए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 08 , 2025, 08:50 PM