नयी दिल्ली: बेलारूस, तजाकिस्तान और कज़ाकिस्तान ने भारत के साथ क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, सैन्य तकनीकी सहयोग, सैन्य शिक्षा तथा साझा हित के अन्य क्षेत्रों में सहयोग जारी रखने पर सहमति व्यक्त की है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने चीन के किंगदाओ में गुरूवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक से इतर बेलारूस के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर ख्रेनिन, तजाकिस्तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल सोब्रीज़ोदा इमोमाली अब्दुरखिम और कज़ाकिस्तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल डौरेन कोसानोव के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।
बातचीत के दौरान तीनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, सैन्य तकनीकी सहयोग, सैन्य शिक्षा तथा साझा हित के अन्य क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। रक्षा मंत्रियों के साथ बातचीत में श्री सिंह ने रक्षा सहयोग में निरंतर भागीदारी और तकनीकी सहयोग के क्षेत्रों में नयी संभावनाओं का पता लगाने पर बल दिया।
उन्होंने रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भारत की प्रगति और कई प्रमुख क्षेत्रों में अपनी रक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने तथा आत्मनिर्भर बनने के बारे में जानकारी साझा की। सिंह ने अपने समकक्षों को पहलगाम आतंकवादी हमले और पाकिस्तान में आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से भारतीय सेनाओं के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी जानकारी दी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 27 , 2025, 03:45 PM