सुक्खू ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई! कहा कि जननायक राहुल गांधी सिर्फ़ राजनेता ही नहीं बल्कि नफ़रत के इस दौर में मोहब्बत का विचार हैं

Thu, Jun 19 , 2025, 02:15 PM

Source : Uni India

Sukhu wishes Rahul on his birthday: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu) ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनायें दीं। सुक्खू ने कहा कि जननायक राहुल गांधी सिर्फ़ राजनेता ही नहीं बल्कि नफ़रत के इस दौर में मोहब्बत का विचार हैं। उन्होंने कहा,“ वह (श्री गांधी) उस विश्वास की धड़कन हैं, जो इस देश के हर वर्ग के न्याय, समानता और समान भागीदारी के लिए धड़क रही है। जहां विभाजन की आहट है, वहां आप एकता की आवाज़ हैं।

 यदि किसी को डराया जाता है, तो उसके साथ आप निर्भयता से खड़े होते हैं। अगर सच्चाई पर पहरे लगाये जाते हैं, तब आप सच के प्रहरी बन जाते हैं। आपके अंदर जो संवेदना, साहस और सच्चाई के प्रति प्रतिबद्धता है, वह हम सबके लिए प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है।” उन्होंने देवभूमि हिमाचल प्रदेश के समस्त देवी-देवताओं से श्री गांधी के उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups