खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर स्थित नर्मदा घाट से कथित तौर पर प्रसाद की दुकान हटाए जाने से क्षुब्ध होकर एक युवा के आज आत्महत्या (suicide) कर लिए जाने पर चक्का जाम कर प्रदर्शन (protest) किया गया। महेश्वर पुलिस सूत्रों के मुताबिक 20 वर्षीय आकाश केवट ने आज एक व्यायाम शाला से नर्मदा नदी (Narmada river) के घाट की सीढ़ियों पर कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि आकाश नगर परिषद अध्यक्ष अलका यादव के पति गजराज यादव व एक अन्य कमल राठौर द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आकाश अपने साथ पढ़ने वाली एक लड़की से कथित तौर पर प्रेम करता था, और उसके इंदौर जाने पर मोबाइल पर मैसेज को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। लड़की पक्ष ने नगर परिषद अध्यक्ष के पति गजराज यादव को शिकायत की थी। गजराज यादव ने आकाश को चेतावनी दी थी कि वह लड़की से संपर्क न करे। कल नगर परिषद महेश्वर ने आकाश के पिता की नर्मदा घाट पर स्थित प्रसाद की दुकान को अतिक्रमण निरूपित करते हुए हटा दिया था।
परिजनों ने आकाश के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गजराज यादव और कमल राठौड़ ने आकाश से मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दुकान हटाए जाने से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। अधिकारियों की समझाइश और जांच के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त किया गया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आकाश मानसिक रूप से परेशान था और उसका उपचार भी चल रहा था। उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है लेकिन फिलहाल वह पुलिस के पास नहीं है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jun 18 , 2025, 10:12 PM