SFJ arrested: अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का आरोपी गिरफ्तार!

Wed, Jun 18 , 2025, 06:42 PM

Source : Uni India

मोहाली। पंजाब में खुफिया जानकारी के आधार पर की गयी कार्रवाई में, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) मोहाली ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के एक प्रमुख कार्यकर्ता रेशम सिंह को गिरफ्तार किया है। वह बरनाला के हमीदी का रहने वाला है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव (General of Police Gaurav Yadav) ने बुधवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जून 2025 के पहले सप्ताह में, आरोपी ने फिल्लौर (जालंधर) के नांगल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया था। यह घटना यूएपीए के कई मामलों में वांछित अपराधी अमेरिका में रहने वाले सुरिंदर सिंह ठिकरीवाल और एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश पर हुई थी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से रेशम सिंह फरार था।

 उस पर पटियाला, फरीदकोट, जालंधर और अन्य जिलों में खालिस्तान समर्थक और एसएफजे समर्थक भित्तिचित्रों के साथ सार्वजनिक संपत्ति को बार-बार नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। यादव ने कहा कि मई 2025 में भारत-पाक तनाव के दौरान, उसने सार्वजनिक अशांति को भड़काने और राष्ट्र-विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने के लिए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ जैसे भड़काऊ नारे लगाये। साक्ष्य बताते हैं कि उसे इन गैरकानूनी गतिविधियों के लिए विदेशी धन मिल रहा था। गिरफ्तार आरोपी को पहले भी करनाल (हरियाणा) और संगरूर (पंजाब) में दर्ज दो यूएपीए मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है, जो इसी तरह के अपराधों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसएसओसी मोहाली में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है, और आगे की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस देश की शांति, सद्भाव और अखंडता को बनाए रखने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups